Monday, January 28, 2013

नन्ही सी उम्र और दोस्त इतना खतरनाक कि...

आमतौर पर बच्चे ‌कुत्ते और बिल्लियों के बच्चों से खेलना पसंद करते हैं। लेकिन तीन साल के चार्ली पार्कर  को कुत्ते बिल्ली की बजाय खतरनाक मगरमच्छ के साथ अठखेलियां करना पसंद है। जी हां तीन साल का चार्ली अपने से तीन फुट लंबे जंगली मगरमच्छ के साथ पानी में बेखौफ तरीके से मस्ती करता है।

charlie

मेट्रो.यूके.को के अनुसार विक्टोरिया प्रांत में इस बच्चे और मगरमच्छ की दोस्ती काफी चर्चा में हैं।  विक्टोरिया के बेलाराट वाइल्ड लाइफ पार्क के पूल में मगरमच्छ के साथ मस्ती करते चार्ली को उससे बिलकुल डर नहीं लगता। इस पार्क में जलीय जीवों की प्रजातियों के अलावा कंगारू, कोरोला, वोंबेट और सैंकड़ों जानवर हैं। 

charlie

दरअसल चार्ली के पिता ग्रेग पार्कर ही इस पार्क के मालिक हैं। पार्कर के अनुसार चार्ली दो साल की उम्र से ही इस पार्क के जानवरों का दोस्त बन चुका है। अब चार्ली को पानी में मगरमच्छ के साथ खेलते हुए बिलकुल डर नहीं लगता। हालांकि एक बार मगरमच्छ चार्ली की अंगुली काट चुका है लेकिन इस बात चार्ली को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बड़े ही ध्यान और सफाई से मगरमच्छ को अपनी गोद में लेता है और फिर पानी में छोड़ देता है। 

char

हालांकि पार्कर का कहना है कि चूंकि चार्ली वाइल्ड लाइफ पार्क के माहौल में ही बड़ा हुआ है इसलिए वो जानवरों के साथ काफी सहज है। चार्ली को अभी से ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम उम्र का 'वाइल्ड लाइफ रेंजर' कहा जा रहा है। यही नहीं चार्ली को जानवरों के संबंध में काफी ज्यादा जानकारी हो चुकी है और वो उनके ‌मूवमेंट को अच्छी तरह समझता है। चार्ली का मगरमच्छ के प्रति प्यार देखकर लगता है कि सरकार जल्द ही चार्ली को जंगली जीवों के संरक्षण के अभियान में उसे शामिल कर लेगी। 
(साभार)

No comments:

Post a Comment