Wednesday, April 24, 2013

आगरा रेल मंडल पर एक नजर


भारतीय रेल में आगरा मंडल भी है, जो अपनी एकअलग पहचान बनाए हुए है।

आगरा का पहला स्टेशन यमुना ब्रिज है, जिसकी शुरुआत एक अप्रैल 1862 को हुई थी। एक अप्रैल 2003 को आगरा रेल मंडल बना था।

यह रेलवे के 16 जोन में से एक उत्तर मध्य रेलवे में आता है। वर्तमान में यहां 561.44 किलोमीटर ब्राडगेज तथा 46.48 किलोमीटर गेज लाइनें हैं।

यहां से प्रतिदिन 180 सवारी गाड़ियां तथा 250 मालगाड़ियों का संचालन होता है।

आगरा रेल मंडल में 71 स्टेशन हैं, सन् 1872 में आगरा फोर्ट स्टेशन का निर्माण हुआ था। 1873 में ईदगाह स्टेशन बनाया गया, जो वर्तमान में ईदगाह जंक्शन के नाम से जाना जाता है।

आगरा कैंट स्टेशन का निर्माण 15 अप्रैल 1884 को हुआ। सन् 1876 में यमुना पुल का निर्माण किया गया। एक जनवरी 1908 को आगरा सिटी स्टेशन की शुरुआत हुई।

आगरा से वाया मथुरा होकर दिल्ली जाने वाली पहली रेल लाइन 15 अप्रैल सन् 1905 तथा 10 जनवरी सन् 1907 को बेलनगंज ब्रांच से आगरा-दिल्ली प्रारम्भ की गई।

आगरा के स्ट्रेची पुल नं 167 जो कि यमुना नदी पर आगरा सिटी और यमुना

ब्रिज स्टेशन के मध्य स्थित है, जिसका निर्माण आठ जनवरी 1908 में किया गया। इस पुल की लंबाई 446.84 मीटर तथा चौड़ाई 6.1 मीटर है। वहीं 1911 में बेलनगंज के नए यमुना पुल का निर्माण किया गया। आगरा में सन् 1984 को रेल विद्युतीकरण किया गया, जो कि यहां के लिए गौरव वाली बात है।






No comments:

Post a Comment