Wednesday, April 24, 2013

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय


राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित है। यह भारतीय रेल के 140 साल के इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है। विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों को देखने के लिए देश भर से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। यहां पर रेल इंजनों के अनेक मॉडल और कोच हैं, जिसमें भारत की पहली रेल का मॉडल और इंजन भी शामिल है। इसका निर्माण ब्रिटिश वास्तुकार एम. जी. सेटो ने 1957 में किया था। 10 एकड़ में फैले इस संग्रहालय में एक टॉय रेल भी है जहां सैर का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां रेस्टोरेंट भी है। यहां भारत की दुर्लभ पुरानी रेलगाड़ियां संग्रहित हैं। सूचनापरक आंतरिक संग्रहालय में पुरानी 26 चलायमान गाड़ियां, 17 अनूठे मालवाहक डिब्बे एवं कई सैलून हैं। यहां बच्चों के लिए एक छोटी खिलौना रेल भी चलती है, जो बच्चों को संग्रहालय में घुमाती है।




No comments:

Post a Comment