Saturday, April 20, 2013

रेसपीज-फ्रेंच ऑनियन पौटेटो बेक


फ्रेंच ऑनियन पौटेटो बेक
इंग्रिडिएंट्स
2 किलो आलू (छिलकर स्लाइस में कटे हुए), 4 ब्राउन अनियन (स्लाइस में कटे हुए), एक पैकेट फ्रेंच अनियन सूप मिक्स, 600 मिली क्रीम (लिक्विड)।
मेथड
एक बड़ी बेकिंग डिश में चीजों को एक के बाद एक लेयर में रखते जाएं। सबसे पहले प्याज, फिर सूप मिक्स और फिर आलू। ध्यान रहे कि आलू को सबसे ऊपर की लेयर में रखें। अब इसमें क्रीम डाल दें। इसे फाइल से कवर कर लें। 180 डिग्री सेल्सियस पर 50 मिनट बेक करें। यह लंच के साथ सलाद के तौर पर भी यूज किया जा सकता है।
नूडल्स भेल
इंग्रिडिएंट्स
100 ग्राम मसाला नूडल्स, 100 ग्राम मंूग, मोठ, चना (अंकुरित), 50 ग्राम लंबी कटी शिमला मिर्च, 25 ग्राम भूनी मंूगफली, 2 बड़े चम्मच कसा नारियल, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच राई, 2 बारीक कटी हरी मिर्चें, 5 से 6 करी पत्ते, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, दो चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, नमक व नीबू का रस स्वादानुसार, दो चम्मच तेल।
मेथड
कड़ाई में तेल गर्म करें। राई डाल दें। राई चटकने के बाद प्याज डाल दें। हल्का बादामी होने पर करी पत्ते और हरी मिर्च मिला लें। फिर उसमें अलग से उबली हुई अंकुरित दालें व नूडल्स डालें। लाल मिर्च, मूंगफली और नमक डालकर चलाएं। फिर इसमें शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, नीबू का रस व कसा नारियल मिलाएं।





No comments:

Post a Comment